फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर हाॅलीलाॅज पहुंचे विक्रमादित्य सिंह समर्थक, जमकर की नारेबाजी

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से बीते दिनों आईएएस-आईपीएस अफसरों पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान मचा है। बीते दिनों इस मामले में जहां एक तरफ कुछ मंत्री इस मसले से खुद को अलग रखते दिखे, वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खुलकर विक्रमादित्य के पक्ष में खड़े होकर सियासी तापमान और बढ़ा दिया। उधर, अब सोमवार को बड़ी संख्या में विक्रमादित्य सिंह के समर्थक हाॅलीलाॅज पहुंचे और मंत्री के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। समर्थक हाथों में साथ थे, साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे... नारे लिखी तख्तियां और मंत्री की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर हाॅलीलाॅज पहुंचे। इस दाैरान जब तक सूरज चांद रहेंगे, राजा साहब का नाम रहेगा... के नारे गूंजते रहे। बता दें, बीते दिनों इस विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह और राजेश धर्माणी व अन्य कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह को नसीहत दे चुके हैं। इस शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से समर्थकों ने यह बताने का प्रयास किया कि भले की सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान से किनारा कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता उनके साथ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें