अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 का आयोजन आज शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की वर्ष 2025-26 की टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल मेधावियों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सम्मानित किया।