बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बेरिकेड्स् को तोड़ने का भी प्रयास किया। धक्कामुक्की के दौरान दो प्रदर्शनकारी घायल हो गए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।