फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Damage: शिमला के ओल्ड बैरियर में मकान पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच ओल्ड बैरियर क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बारिश के बाद एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे के समय मकान में लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से मकान की छत को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और पुराने या जर्जर पेड़ों के आसपास सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें