हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक में इस सीजन 2023-24 के अब तक कुल बारह सत्र हो चुके है। पिछले दो दिनों से लगतार सुबह और शाम के सत्र आयोजित किए गए है। नए साल पर एक और दो जनवरी को स्केटर्स ने दोनों सुबह शाम के सत्रों में रिंक में पहुंच कर स्केटिंग का अभ्यास और जमीन बर्फ पर फिसलने, अटखेलियां करने का भरपूर आनंद लिया। स्केटर्स को इन दिनों कोच पंकज प्रभाकर और रजत मल्होत्रा नए इस सत्र में प्रवेश पाने वाले करीब 25 से 30 स्केटर्स को स्केटिंग सिखाने का कार्य कर रहे है। वहीं पुराने स्केटर्स को आइस हॉकी और स्पीड स्केटिंग का अभ्यास करवाया जा रहा है।