फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी थियेटर में गोष्ठी में रंगमंच से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

गेयटी थियेटर में इमोशनल ग्लोबल आर्ट थियेटर शिमला और अनाड़ी फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को रंगमंच पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हिमाचल के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय शाश्वत परिषद के उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद शिमला गौरव शर्मा उपस्थित रहे। इस गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और प्रसिद्ध रंग कर्मी रंग समीक्षक श्रीनिवास जोशी ने की। इसमें रंगमंच से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर जैसे भारतीय रंगमंच के जाने-माने निर्देशक-अभिनेता बादल सरकार के रंगकर्म पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें