फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट में बढ़ाई सुरक्षा, बम निरोधक वैन तैनात

Krishan Singh Updated Tue, 24 Jun 2025 01:06 PM IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। धमकी कोर्ट परिसरों को लेकर आई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में पहुंच गई है और वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। मोबाइल बम निरोधक वैन भी माैके पर पहुंची है। इससे पहले भी प्रदेश उच्च न्यायालय को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, उस समय भी सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु परिसर और भवन से बरामद नहीं की गई थी। प्रदेश में लगातार ईमेल के माध्यम से आ रही धमकियों को देखते हुए जांच एजेंसी और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें