फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रिज पर स्थापित होगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, इस दिन होगा अनावरण, ट्रस्ट देगा पैसा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत परमार की प्रतिमा के बगल में स्थापित की जजा रही है। इसका अनावरण 23 जून को वीरभद्र सिंह की जंयती पर किया जाएगा। इसके लिए राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन सारा खर्च वहन करेगा। सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी। शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में लोक निर्माण मंत्री और ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के नाम से एक नया ट्रस्ट पंजीकृत किया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए इस ट्रस्ट में फिलहाल चार लोग शामिल हैं। लेकिन आने वाले समय मे इसमें और लोगों को भी शामिल किया जाएगा । उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें