लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चम्बा और शिमला की ऊंची चोटियों पर बीती रात से बर्फबारी हो रही है। राजधानी शिमला में भी सोमवार को हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। रिज व मॉल रोड पर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। बर्फबारी होता देख पर्यटक काफी खुश हो गए हैं और बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। वहीं, रोहतांग दर्रा पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस बर्फबारी ने पूरे राज्य को सर्दी की चपेट में ले लिया है।