शिमला के ढली में जमीन के नीचे बिछी पेयजल लाइन में हो रही लीकेज को ठीक करने के लिए कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी रविवार को मौके का दौरा किया और काम का जायजा लिया। यहां पिछले काफी समय से जमीन के नीचे पानी बर्बाद बह रहा था।