फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: महिला आयोग ने महिलाओं को दी उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी

राजधानी के गंज बाजार स्थित वाइब्रेशन हॉल में हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की ओर से महिलाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा ने कहा शहर में महिलाओं को सभी विभागों की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. तहसीम ने महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल ने महिलाओं को विभाग के कार्यों और महिलाओं के चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला आयोग अधिकारी और सेंकड़ों छात्राएं और महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें