हिमाचल प्रदेश के शिमला में विंटर कार्निवल के दौरान गुरुवार की रात को पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के प्रोग्राम में पर्यटकों ने कपड़े उतार कर डांस किया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस दौरान प्रोग्राम को देखने के लिए पहुंचे थे। वह मंच के पास जहां स्टार नाइट का आनंद ले रहे थे वहीं, इस दौरान पर्यटक पीछे कपड़े खोलकर नाच रहे थे।