फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: लोअर बाजार में कारोबारियों ने सुना मन की बात कार्यक्रम

अंकेश डोगरा Updated Sun, 22 Feb 2026 04:06 PM IST

लोअर बाजार में रविवार को कारोबारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखी गई। इस अवसर पर तरूण राणा, सावर, नारायण दास, श्याम लाल और विजय सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित कारोबारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मन की बात देशवासियों को प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है जो समाज के हर वर्ग को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। कारोबारियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें