स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत मेयर सुरेंद्र चौहान ने अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आईजीएमसी के सीनियर एमएस डॉ. राहुल राव भी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में विभिन्न स्वच्छता संबंधी पहलुओं पर चर्चा की गई तथा अस्पताल में स्वच्छता मानकों को और बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के दौरान सीएचओ डॉ. अंजली चौहान ने अस्पताल स्टाफ को स्वच्छता ऐप के उपयोग, उसकी कार्यप्रणाली एवं इसके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ऐप स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों की निगरानी और रिपोर्टिंग को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायक है।