फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोअर बाजार से हटाने की कार्रवाई के खिलाफ तहबाजारियों का सीटीओ चौक पर प्रदर्शन

Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Jul 2026 01:16 PM IST

राजधानी शिमला में सोमवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई से पहले ही सीटीओ चौक पर विरोध शुरू हो गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में तहबाजारी सीटीओ चौक पर एकत्रित हो गए और सड़क पर बैठकर उन्होंने नगर निगम और पुलिस की टीम का रास्ता रोक दिया। तहबाजारियों के अचानक सड़क पर बैठ जाने से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया। प्रदर्शन कर रहे तहबाजारियों का कहना है कि नगर निगम बिना किसी स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाने की कार्रवाई कर रहा है, जो उनके रोजगार पर सीधा असर डालेगा। उनका आरोप है कि वर्षों से वे यहां छोटे-छोटे कारोबार के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन अब अचानक कार्रवाई से उनकी आजीविका संकट में पड़ जाएगी। तहबाजारियों ने मांग की कि जब तक उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक किसी भी प्रकार की हटाने की कार्रवाई न की जाए। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की। नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक बातचीत कर मार्ग खाली करने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई और वार्ता पर नजर रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें