फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Traffic Update: लिफ्ट के पास भूस्खलन, कार्ट रोड पर बस सेवा बंद, ट्रैफिक बाईपास से डायवर्ट

राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को लिफ्ट के समीप एक बार फिर भूस्खलन होने से कार्ट रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर मलबा आने के बाद एहतियात के तौर पर बसों की आवाजाही तत्काल बंद कर दी गई है। यातायात पुलिस के अनुसार छोटा शिमला, पंथाघाटी और संजौली की ओर जाने वाली बसों और अन्य बड़े वाहनों का रूट बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया गया है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। हालांकि छोटे वाहनों की आवाजाही फिलहाल कार्ट रोड से जारी रखी गई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित विभाग की टीमें मलबा हटाकर सड़क को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के प्रयास में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचें और यात्रा के दौरान यातायात पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लगातार बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें