फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्कड़ बाजार में तहबाजारी को अनुमति पर विवाद, कारोबारियों ने उठाए सवाल

राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित आईजीएमसी सड़क मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय के समीप एक तहबाजारी को बैठने की प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय कारोबारियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से समान नीति अपनाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि यदि किसी एक व्यक्ति को वहां बैठकर कारोबार करने की अनुमति दी जा रही है, तो अन्य इच्छुक लोगों को भी समान अवसर मिलना चाहिए। उनका आरोप है कि केवल एक व्यक्ति को अनुमति देना अन्य कारोबारियों के साथ भेदभाव जैसा है। कारोबारियों ने कहा कि यदि नियमों के तहत इस स्थान पर तहबाजारी की अनुमति नहीं है, तो किसी को भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। वहीं यदि प्रशासन ने अनुमति देने का निर्णय लिया है, तो यह सुविधा सभी पात्र लोगों के लिए समान रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। दूसरी ओर संबंधित तहबाजारी का कहना है कि उसके पास आवश्यक प्रमाणपत्र और प्रशासन की ओर से जारी वैध अनुमति है। उसने दावा किया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही उसे निर्धारित स्थान पर बैठने की स्वीकृति मिली है। मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से स्पष्ट नीति जारी करने और विवाद का निष्पक्ष समाधान करने की मांग की है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें