हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली रात कुल्लू क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति से भी ऐसी खबरें आ रही हैं। पहले किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ऐसी घटनाएं देखने को नहीं मिली थीं... निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि यह ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन का असर है। भारत सरकार से मेरी इस मामले पर बात हुई थी... पर्यावरणविद् और वैज्ञानिकों की एक टीम प्रदेश में अपना दौरा करेगी और अध्ययन करके अपनी रिपोर्ट देगी कि इतनी ज्यादा बादल फटने की घटनाएं क्यों हो रही हैं।