अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2026 का आगाज सोमवार से हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 जून तक चलेगा। इस दौरान हर दिन अलग-अलग संस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होगी। कार्यक्रम का आगाज फ्लावर फेस्टिवल, श्यामला कवि सम्मेलन और रंग महोत्सव शिमला के साथ हुआ। वहीं इसके अलावा स्टेज पर शाम 4:00 से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां शुरू होगी। महोत्सव के पहले दिन स्टार नाइट में सूफी गायक शबाब साबरी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।