राजधानी शिमला के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को नंद उत्सव के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित यह भंडारा दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद रखा। इस दौरान सनातन धर्म सभा के सचिव धर्मपाल पुरी, भंडारा कमेटी के सदस्य अशोक सहल, गोपाल डोरा, अनुज शर्मा, सुभाष चंद, चेतन शर्मा मौजूद रहे।