शिमला हॉट वैदर एंड हिमाचल प्रदेश स्टेट रैंकिंग टेबल टैनिस प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब 215 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शिमला जिला टेबल टैनिस एसोसिएशन के सचिव अभय लखनपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा व जम्मू के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।