फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा बोले- नगर निकाय चुनावों को न टाले सरकार, जल्द हों चुनाव

अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 05:35 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हिमाचल प्रदेश नगरपालिका संशोधन विधेयक पेश किया गया है, जिसमें नगर निकायों के चुनाव दो साल के लिए टालने का प्रस्ताव है। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने इस विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने और निकाय चुनावों में हार के डर से चुनाव टाल रही है। उन्होंने मांग की है कि नगर निकायों के चुनाव जल्द से जल्द करवाए जाएं ताकि आम जनता को समस्याओं का सामना न करना पड़े। आशीष शर्मा ने नगर निकाय चुनाव जल्द करवाने की मांग की है। आशीष शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए चुनाव टाल रही है। सरकार को सब हरा हरा दिख रहा है। जबकि धरातल की स्थिति निकाय चुनावों में साफ हो जाएगी। विधायक आशीष शर्मा की मांग है कि नगर निकायों को जल्द से जल्द प्रतिनिधि मिलने चाहिए ताकि आम जनता को नगर निकायों में अपने कार्य करवाने के लिए समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें