फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आईसीएएचएफएएस-2026 का दूसरा दिन, तकनीकी सत्रों में शोध पर गहन चर्चा

पंथाघाटी स्थित हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान में चल रहे “कृषि, बागवानी, वानिकी और संबद्ध विज्ञान पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएएचएफएएस-2026) के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों में शोध आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। देश के विभिन्न राज्यों से आए वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर अपने अध्ययन साझा किए। सत्रों में विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्र में बदलते मौसम, जल संकट और कृषि पद्धतियों में आ रहे बदलावों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से इन चुनौतियों का समाधान संभव है। सम्मेलन में बहु-विषयक दृष्टिकोण को अपनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया गया। आयोजकों के अनुसार, तकनीकी सत्रों से प्राप्त निष्कर्ष हिमालयी क्षेत्र के सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण दिशा प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें