फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिमला में कांग्रेस मुख्यालय से राम मंदिर तक निकाला जुलूस

चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को शिमला में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन से राम मंदिर तक जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और चढ़ावे के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे से जुड़े मामले गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राम मंदिर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन भी किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान की सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें