अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 का आयोजन आज शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की वर्ष 2025-26 की टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल 229 मेधावियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सम्मानित करेंगे। इनमें 10वीं के 108 और 12वीं के 121 मेधावी विद्यार्थी होंगे। इनके अलावा शिमला सिटी के स्कूलों के 65 टॉपर्स और ओलंपियाड के 30 विजेता भी सम्मानित किए जाएंगे।