फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सैहब कर्मियों की हड़ताल जारी, हजारों घरों से नहीं उठा कूड़ा

Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 03:12 PM IST

शिमला में सैहब कर्मचारियों की हड़ताल से सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी शहर में सफाई व्यवस्था ठप है। सुबह सीटीओ चौक पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के हजारों घरों से तीन दिनों से कूड़ा नहीं उठ पाया है। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें न मानी तो आंदोलन और उग्र होगा। शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के 800 से ज्यादा कर्मचारी लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। नगर निगम प्रशासन से एजीएम बुलाने और मांग पूरी करने का भरोसा मिलने के बावजूद कर्मचारी हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं हैं। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने दो टूक कह दिया है कि जब तक उनकी वेतन बढ़ोतरी से जुड़ी मांग पूरी नहीं हो जाती, कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें