हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बुधवार सुबह उस वक्त डीसी ऑफिस में हड़कंप मच गया जब यहां की अधिकारिक ईमेल आइडी पर ऑफिस को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल रिसीव हुआ। इस ईमेल को मंडी जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से डीसी ऑफिस, एसपी ऑफिस और कोर्ट कॉम्पलेक्स को पूरी तरह से खाली करवा दिया। इसके बाद पूरे परिसर में तुरंत प्रभाव से सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया। दिन भर की जांच पड़ताल के बाद किसी भी तरह का कोई बम या अन्य संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। वहीं, इसके बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश सचिवालय की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। लोगों की चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।