फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सैहब कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, मेयर के साथ बैठक में मांगों पर बनी सहमति

Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2026 03:00 PM IST

शिमला शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम शिमला मेयर सुरेंद्र चाैहान के साथ बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद सैहब सोसाइटी कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। शुक्रवार से शहर के सभी घरों से कूड़ा नियमित रूप से उठाया जाएगा। गुरुवार को सैहब कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह व अन्य पदाधिकारियों की नगर निगम महापाैर सुरेंद्र चाैहान के साथ बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहमति बनी है। बैठक की जानकारी देते हुए महापाैर सुरेंद्र चाैहान ने कहा कि सैहब कर्मियों की रोकी गई 10 फीसदी वेतनवृद्धि को 4 जून को एजीएम में बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही 41 कर्मियों के टर्मिनेशन ऑर्डर वापस लिए जाएंगे। साथ ही कर्मियों को 15 दिन की विशेष छुट्टियों के मामले पर भी सहमति बनी है। 4-9-14 का लाभ भी छूट गए सफाई कर्मियों को देने पर भी सहमति बनी है। सैहब कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि महापाैर सुरेंद्र चाैहान के साथ बैठक में सभी मांगों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है और शुक्रवार से सभी कर्मचारी अपने-अपने काम पर लाैटेंगे। शहर के सभी घरों से कूड़ा नियमित रूप से उठाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें