फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू: पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां, देखें वीडियो

नगर परिषद रोहड़ू चुनाव इस वर्ष महिला सशक्तीकरण की प्रेरणादायक मिसाल बनने जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को पूर्णतः महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में संपन्न करवाने की दिशा में गुरुवार को महिला पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव के लिए रवाना हुई सभी महिला कर्मचारी पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में नजर आईं। महिलाओं ने ढाठू एवं सदरी धारण कर प्रदेश तथा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारियों ने भी पारंपरिक परिधान पहनकर चुनावी प्रक्रिया को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। महिला कर्मचारियों का यह स्वरूप सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। नगर परिषद् रोहड़ू के अंतर्गत कुल नाै वार्ड हैं और सभी वार्डों के मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए कुल 14 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है, जिनमें 9 पोलिंग पार्टियां विभिन्न वार्डों में तैनात रहेंगी, जबकि चार पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव के लिए लगभग 80 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें