फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नियमों में संशोधन का विरोध, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किए गए नए नियमों का देशभर में विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को शिमला में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर की अगुवाई में चक्कर स्थिति भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। इस दाैरान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, देवभूमि क्षत्रिय संगठन-सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गले में रस्सी का फंदा डालकर यूजीसी नियमावली में संशोधन का विरोध किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार से इन नियमों को वापस लेने की मांग की। मांगें नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। नए नियमों का शिक्षक और सामाजिक संगठन भी विरोध कर रहे हैं। यूजीसी ने 13 जनवरी को उच्च शिक्षा में समता विनियम, 2026 को अधिसूचित किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें