फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पढ़ी ईद की नमाज, अमन और चैन की मांगी दुआ

आज ईद का त्योहार पूरे भारत में मनाया जा रहा है। शिमला सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को ईद मनाई जा रही है। शिमला की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सुबह ईदगाह, जामा मस्जिद संजौली और जामा मस्जिद बालूगंज में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा जामा मस्जिद मिडल बाजार में नमाज पढ़ी गई। रुलदू भट्टा में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग माैजूद रहे। बालूगंज मस्जिद के मौलाना मुमताज अहमद कासमी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को चांद नजर आ गया है। ऐसे में शहर के अलग-अलग मस्जिदों में विभिन्न समय पर ईद की नमाज पढ़ी गई। इस दाैरान अमन और चैन की दुआ मांगी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें