फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: संजौली-बेनमोर में निगम ने चलाया पौधरोपण अभियान, रोपे देवदार के पौधे

शिमला शहर को हराभरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए नगर निगम शिमला ने संजौली-बेनमोर क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया। नगर निगम और क्रिएटिव संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान की अगुवाई महापौर सुरेंद्र चौहान ने की। अभियान के दौरान क्षेत्र में देवदार के पौधे रोपे गए। महापौर सुरेंद्र चौहान ने स्वयं पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिमला की पहचान यहां के हरे-भरे जंगलों और प्राकृतिक सौंदर्य से है। शहर में बढ़ते निर्माण और वाहनों के दबाव के बीच पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। निगम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें