हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र सुंगल से लेकर शहर के कई मोहल्लों में सड़क खड़े 50 से ज्यादा चौपहिया और दोपहिया वाहनों के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़ दिए। ग्रामीण क्षेत्र में कई बाइकों को सड़क से नीचे फेंक उन्हें क्षति पहुंचाई गई है। ये वारदात बुधवार अल सुबह दो बजे से चार बजे के मध्य की बताई जा रही है। सुबह सैर पर निकले लोगों को जब अपने वाहनों के शीशे टूटे दिखे तो उनके होश उड़ गए।