विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे हिमाचल के युवाओं को सम्मानित करने के लिए को गुरुवार को शिमला में अमर उजाला की ओर से यंग अचीवर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। शिमला के होटल हॉलीडे होम में आयोजित समारोह के दाैरान बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इन्हें सम्मानित किया। समारोह में उन युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से समाज में एक नई मिसाल पेश की है। यह पुरस्कार समारोह केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, कारोबार, खेल और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों से उन युवाओं का चयन किया गया है, जिन्होंने हिमाचल की प्रगति में अहम योगदान दिया है। स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की नई राह चुनी है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।