जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र ठंगी गांव में आस्था और विश्वास का त्योहार माघ मेला धूमधाम से मनाया गया। इस मेले में ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय देवता के साथ नाटी डांस किया। इस मेले में देवता रपू शंकर के कारदारों का ग्रामीणों ने स्वागत किया । ग्रामीणों का कहना है माघ मेला देवी-देवताओं से अच्छी फसल और सुख-शांति के लिए मनाया जाता है।