फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कर्ण नंदा बोले-कांग्रेस पार्टी लगातार कर रही सत्ता का दुरुपयोग, होशियार सिंह के पीछे लोगों को लगाना निंदनीय

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और यह अति निंदनीय है। जिस प्रकार आज कुछ घटनाएं पूरे हिमाचल प्रदेश में सामने आईं, वह कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करती है। भाजपा के प्रत्याशी होशियार सिंह के पीछे सिविल ड्रेस में कुछ लोगों को लगाया गया, जिसके कारण विधानसभा क्षेत्र में एक भय का वातावरण भी पैदा हुआ। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। इस घटना से सरकार के ऊपर काफी सवाल उठाते हैं। इस प्रकार की घटना आम नहीं है और जनता इसी बात से परेशान है कि सरकार चुनाव जीतने के लिए, मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें