राजधानी के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को दिनभर भजन कीर्तन का कार्यक्रम चला रहा। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर में लाल चोला जय जय मां, शेरों वाली मैया जैसे भजन गाए। पूरा दिन मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लगी रही। दोपहर 12 बजे के बाद मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भंडारे की व्यवस्था की गई थी।