फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला पहुंचने पर जेपी नड्डा का हुआ जोरदार स्वागत, पीटरहॉफ में हुआ अभिनंदन समारोह

सोलन में रोड शो करने के बाद शिमला पहुंचे जेपी नड्डा ने पीटरहॉफ में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की। शिमला पहुंचने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा का स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला महासू से करीब 3000 कार्यकर्ता और संगठनात्मक जिला शिमला से 2500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि झूठ बोलकर राजनीति नहीं चलती है, लोगों को धोखे में डालकर राजनीति नहीं होती, इसलिए देखते ही देखते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस साफ और राजस्थान में भी भाजपा का कमल खिल गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आज भाजपा की सरकार है और ये हैट्रिक इस बात की गारंटी है कि 2024 में दिल्ली में हैट्रिक होगी और वहां भी हमारी सरकार आएगी। नड्डा ने कहा कि नया साल राम मय होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने घरों में राम ज्योति के पांच दीपक जलाएं। साथ ही 14 से 22 जनवरी तक मंदिरों में सफाई अभियान चलाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें