भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा खुली गाड़ी में पीटरहॉफ शिमला पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से नड्डा का स्वागत किया। इस दाैरान इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित अन्य नेता माैजूद रहे।