अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का सोमवार को राज्यपाल देवेंद्र गुप्ता ने शुभारंभ किया। पहली सांस्कृतिक संध्या पर सूफी और बॉलीवुड गायक शबाब साबरी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। वहीं प्रथम सांस्कृतिक संध्या में 4 से 7 बजे तक हिमाचली गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। इस दौरान राजेंद्र कुमार, विक्की और हीरा ठाकुर, दीक्षिता बरागटा, पविंदर सिंह, गोपाल सिंह मानटा, शीतल बागरी, शिव राम बागरी, सीता राम बागरी, नेहा, बलदेव सिंह, रोशनी शर्मा, राजीव नेगी, सोहन सिंह, चमन कौशल, विनोद कुमार गंधर्व, जयवती, लवली वालिया, आशीष मोहन, संदीप कुमार, तारा कमल, गौरी शंकर, दिव्यांशु, निधि वालिया, रवि कंवर व हिमांशी तनवर ने अपनी कला के गायकी के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।