राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में बुधवार को इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई है। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 24 से अधिक कॉलेजों की 160 से अधिक बॉक्सर हिस्सा ले रही हैं।