फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा का पुराने बस अड्डे पर औचक निरीक्षण, यात्रियों से लिया फीडबैक

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक (लोकल ऑपरेशन) अंकुर वर्मा ने बुधवार को शिमला के पुराने बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसों की आवाजाही, समय सारणी और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने मौके पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर चालक और परिचालकों के व्यवहार के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने यात्रियों की ओर से प्राप्त सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान बसों में उपयोग की जा रही इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की भी जांच की गई। इसके अलावा संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कर संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के औचक निरीक्षणों का उद्देश्य परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखना, समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें