लगातार बारिश के दौरान शहर की सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में हल्के बढ़ोतरी हो गई है। इससे ग्राहकों की परेशानियां बढ़ गई है। शुक्रवार को शहर के लोअर बाजार सब्जी मंडी में टमाटर 50 और मटर 80 रुपए प्रति किलो तक बिका। इसके अलावा फूलगोभी 60 से 80,बंद गोभी 40, भिंडी 40, शिमला मिर्च 50, घिया 40, प्याज 40 और आलू 25 रुपये प्रति किलो तक बिका।