फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर शिमला में हुआ हिंदू सम्मेलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आज माधव नगर शिमला के सुभाष नगर में एक विशाल एवं भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के स्वयंसेवकों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ के 100 वर्षों की राष्ट्र सेवा की यात्रा को याद करना और आगामी दशक के लिए पंच परिवर्तन का संकल्प लेना रहा। स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों की ओर से राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीत और प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण जय श्री राम और भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें