फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नवनिर्वाचित छह विधायकों की शपथ पर विधानसभा अध्यक्ष और सीएम सुक्खू ने ये कहा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आज नवनिर्वाचित छह सदस्यों को शपथ दिलाई गई है। सभी को शुभकामनाएं व बधाई। कहा कि सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर सदन में पूरा सहयोग मिलेगा। उनसे भी उम्मीद है कि हिमाचल के हित्त से जुड़े विषयों को विधानसभा में उठकर जन कल्याण में अपना सहयोग देंगे। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा 4 जून को सरकार बनाने की बात कर रही थी। कांग्रेस को बहुमतके लिए एक सीट की जरूरत थी, लेकिन उपचुनाव में हमने चार सीटें जीतीं और 38 पर पहुंच गए हैं। अब साढ़े तीन साल हमने जनता के कार्य करने हैं। हिमाचल को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कई फैसले लिए और ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा ने बिके हुए प्रत्याशियों को टिकट दिया और जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने में 80 फीसदी तक सफल हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें