फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: भट्ठाकुफर मंडी में डार्क बैरन गाला के बॉक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4611 रुपये में बिका

राजधानी शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब के दामों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को डार्क बैरन गाला किस्म का एक बॉक्स 4611 रुपये में बिका, जो मौजूदा सीजन में अब तक का सबसे ऊंचा भाव माना जा रहा है। फल कारोबारियों के अनुसार बेहतरीन रंग, आकार, गुणवत्ता और आकर्षक पैकिंग के कारण इस खेप को रिकॉर्ड कीमत मिली। सीजन की शुरुआत में ही सेब के लगातार अच्छे दाम मिलने से प्रदेश के बागवानों में उत्साह का माहौल है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। आढ़तियों का कहना है कि उच्च गुणवत्ता वाले सेब की बाजार में अच्छी मांग बनी हुई है। यदि मौसम अनुकूल रहा और गुणवत्ता इसी तरह बरकरार रही तो आने वाले दिनों में भी बेहतर दाम मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें