हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में भी मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 2 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 27 से 29 अगस्त तक कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।