फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुरी धाम और सिड्डू की खुशबू से महका रिज मैदान, हिम ईरा फूड कार्निवाल शुरू

Sat, 02 Dec 2023 03:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला ब्यूरो,

राजधानी शिमला का रिज मैदान शनिवार को बिलासपुरी धाम और सिड्डू की खुशबू से महक उठा। रिज पर हिम ईरा फूड कॉर्निवल शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया। कॉर्निवल में हिमाचल के हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्रम 18 दिसंबर तक चलेगा। कॅार्निवाल में 12 जिलों के स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगा रखे हैं। हर जिले के स्टॉल पर जिले के पारंपरिक व्यंजन और धाम परोसी जा रही है। हर जिले की धाम का मूल्य 170 रुपए रखा गया है। इसके अलावा ऊना की मक्की की रोटी और सरसों का साग, सिरमौर की रूमाली रोटी, कोदे की रोटी, कुल्लू की चाय और गुच्छी का सूप भी खूब पसंद किया जा रहा है। सैलानियों को भी हिमाचली व्यंजन खूब पसंद आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत लगभग 44 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिसमें 3,50,000 से ज्यादा ग्रामीण महिला सदस्य पंजीकृत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें