संजौली मस्जिद विवाद मामले में धारा 163 लागू होने के बावजूद हजारों की संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने मामले में शिमला एमसी की पूर्व मेयर समेत 43 लाेगों को आरोपी बनाया है। इन पर गैर कानूनी तरीके से प्रदर्शन करने, पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल करने, विशेष समुदाय के खिलाफ लोगों को उकसाने का आरोप है। पुलिस ने एक वीडियो भी जारी की है। इसमें कुछ लोग पुलिस पर पथराव करते नजर आए हैं। पुलिस प्रदर्शन करने वालों की पहचान की जा रही है। ऐसे में केस में और लोगों के नाम शामिल हो सकते हैं।