फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार, नमाज अदा कर मांगीं अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं

ईद-उल-फितर का त्योहार आज सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार सवेरे ईद अल-फितर 2026 के अवसर पर शिमला की विभिन्न मस्जिदों में भी लोगों ने नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। शिमला शहर के ईदगाह, जामा मस्जिद संजौली, जामा मस्जिद बालूगंज और जामा मस्जिद मिडल बाजार में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह नजर आया, जो देर रात तक अपने नए कपड़ों और जूतों की तैयारियों में जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें